फसल चक्र से क्या अभिप्राय है ? उदाहरण सहित इसकी व्याख्या कीजिए । फसल चक्र के लाभ लिखिए ।
किसी निश्चित समय में खेत में एक निर्धारित क्रम से फसलों को उगाना ही फसल चक्र कहलाता है । फसल चक्र में अधिक जल की आवश्यकता वाली फसलें पहले उगाई जाती हैं एवं उसके बाद कम जल मांग वाली फसलें उगाई जाती हैं, जैसे पहले धान फिर चना । अधिक खाद की जरूरत वाली फसलों के बाद कम खाद की जरूरत चाहने वाली फसलें उगाई जाती हैं, जैसे पहले आलू फिर मूंग । इसी प्रकार गहरी जड़ वाली फसलों के बाद उथली जड़ वाली फसलें उगाई जाती हैं जैसे पहले कपास फिर मैथी ।
फसल चक्र से लाभ
- नाइट्रोजन समृद्धि द्वारा खेतों की उर्वरता एवं मृदा को पोषक बनाए रखना
- अधिक उत्पादन
- भूमि का कटाव रोकना
- फसल उत्पादन में कम व्यय उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी ढंग से प्रयोग
- खरपतवार , कीट एवं रोग नियंत्रण
- वर्ष भर नियमित आमदनी ।
टिप्पणियाँ