पारितन्त्र से क्या तात्पर्य होता है ? तालाब का उदाहरण लेकर पारितन्त्र के जैविक तथा अजैविक घटकों की व्याख्या कीजिए ।
पारितन्त्र से क्या तात्पर्य होता है ? तालाब का उदाहरण लेकर पारितन्त्र के जैविक तथा अजैविक घटकों की व्याख्या कीजिए ।
प्रकृति में जीवों के विभिन्न समुदाय एक साथ रहते हैं और परस्पर एक दूसरे के साथ-साथ अपने भौतिक पर्यावरण के साथ एक पारिस्थितिक इकाई के रूप में अन्योन्यक्रिया करते हैं। हम इसे पारितंत्र कहते हैं।
पारितंत्र के घटकों को दो समूहों में बांटा गया है।
(क) अजैविक तथा
(ख) जैविक
तालाबः पारितंत्र का एक उदाहरण
तालाब एक पूर्ण, बंद और स्वतंत्र पारितंत्र का उदाहरण है। यह किसी भी पारितंत्र की मूलभूत संरचना और कार्यों का अध्ययन करने का एक सरल साधन है। यह सौर ऊर्जा पर कार्य करता है तथा अपने जैविक समुदाय को साम्यावस्था में बनाए रखता है। यदि आप एक गिलास तालाब का पानी या एक चम्मच तालाब की तलहटी की कीचड़ एकत्रित करते हैं तो इसमें पौधों, जन्तुओं, अकार्बनिक तथा कार्बनिक पदार्थों का मिश्रण होता है।
टिप्पणियाँ