जल के संरक्षण की आवश्यकता बताइए । वर्षा जल संग्रहण का क्या अर्थ है ? वर्षा जल संग्रहण के लाभों का वर्णन कीजिए ।
जल के संरक्षण की आवश्यकता बताइए । वर्षा जल संग्रहण का क्या अर्थ है ? वर्षा जल संग्रहण के लाभों का वर्णन कीजिए ।
वर्षा के जल का संरक्षण
वर्षों से जनसंख्या बढ़ने के कारण औद्योगीकरण में प्रगति तथा कृषि के विस्तार से जल की मांग बढ़ गई है । दूसरी ओर जल स्त्रोत जैसे भूमिगत जल एवं नदी का जल तेज़ी से सूख रहे हैं । जल के समझदारी से संरक्षण की आज ज़रूरत है और इसके लिए विभिन्न दिशाओं में प्रयास किए जा रहे हैं जैसे कि बांध और जलाशय बनाकर और भूमि के अंदर कुओं जैसा ढांचा बनाकर जल एकत्रित करने के प्रयास किए गए हैं, जल के पुनउपयोग एवं अलवणीय करण की कोशिश भी की गई है । भूमिगत जल का पुर्नभरण आवश्यक हो गया है । यह वर्षा जल संग्रहण के द्वारा किया जा रहा है ।
वर्षा के जल का संग्रहण का अर्थ यह है कि भवनों की छत पर वर्षा के जल को एकत्र कर, बाद में उपयोग के लिए भूमिगत भरण करना । यह पुनर्भरण न केवल भूमिगत जल को समाप्त होने से बचाता है । बल्कि जल के घटते स्तर को बढ़ाता है और जल आपूर्ति में सहायता करता है । चाहें बहुत से लोग यह महसूस न करें, परंतु कुछ सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा भी एक बहुमूल्य संसाधन है । वर्षा के जल संग्रहण से न केवल स्थानीय बाढ़ की संभावना को कम करने में मदद मिलती है अपितु घरेलू इस्तेमाल के लिए भूमिगत जल पर निर्भरता भी कम हो जाती है । वर्षा का जल सब्जियों व फूलों की फसलों की सिंचाई के लिए रूम कूलर , धुलाई और अन्य अनेक घरेलू कार्यों के लिए उपयुक्त है । वर्षा का जल इसका उपयोग घरेलू कार्यों के लिए किया जाता है । वर्षा जल के उपयोग के दौरान कठोर निक्षेप जमा नहीं होते और साबुन के झाग ( स्कम ) की समस्या नहीं आती । संचयित जल व्यक्तिगत उपभोग के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है , लेकिन यह उपयोग से पूर्व अवश्य ही फिल्टर किया हुआ ( छना हुआ ) और शोधित होना चाहिए । वर्षा जल जो आपके घर या खेत में गिरता है, उसके बहाव में कमी लाकर आप अपने घर के आस - पास काम करने के लिए एक मूल्यवान जल संसाधन बना सकते हैं ।
इस प्रकार वर्षा के जल संग्रहण के लाभों के सारांश को इस प्रकार से प्रस्तुत किया जा सकता है
- मूल्यवान भूमिगत जल का संरक्षण होता है ।
- स्थानीय बाढ़ और जल निकास की समस्या को कम करता है ।
- भूदृश्य निर्माण और सम्पत्ति रख - रखाव की जरूरत को कम करता है ।
- अनेक घरेलू कार्यों के लिए उत्तम गुण वाला जल प्रदान करता है ।
- इसका प्रयोग घरेलू कार्यों जैसे सब्ज्यिों , फूलों , पेड़ों , पौधों को उगाने तथा ग्रीन हाउस में अंकुरण के लिए किया जा सकता है ।
टिप्पणियाँ