वे दो कारक कौन से हैं जिन पर किसी पिंड पर लगने वाला उत्प्लावक बल निर्भर करता है ?
Ans. जब कोई पिण्ड किसी तरल माध्यम में पूर्ण या आंशिक रूप से डुबाया जाता है तो इस पर ऊपर की दिशा में एक बल कार्य करता है जो कि इस पिण्ड द्वारा विस्थापित किए गए तरल के भार के बराबर होता है । आर्किमिडीज के सिद्धान्त से यह स्पष्ट होता है कि दिए गए स्थान पर किसी भी पिण्ड पर लगनेवाले उत्प्लावन बल का परिमाण निर्भर करता है
1. तरल पदार्थ के घनत्व पर
2. तरल पदार्थ में पिण्ड के डूबे हुए हिस्से के आयतन पर
टिप्पणियाँ